Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर:शेरपुर में बाढ़ से टूटी सड़क को श्रमदान से किया जा रहा मरम्मत

त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर।भाँवरकोल ब्लॉक अंतर्गत विगत दिनों क्षेत्र में आयी भयंकर बाढ़ में शेरपुर कलां के दक्षिण तरफ एक मात्र निकास द्वार और गंगा स्नान तथा शव दाह हेतु प्रमुख संपर्क टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया था।ग्रामीणों द्वारा कई बार शासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई कि रास्ते की मरम्मत हो जाये किन्तु शासन की उदासीनता एवं जन प्रतिनिधियों के मौन के कारण अब तक रास्ते की मरम्मत नही कराई जा सकी। इस रास्ते से प्रतिदिन गंगा स्नान करने हेतु वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों की टोली गुजरती है। रास्ते की मरम्मत न होने से दु:खी युवाओं के सब्र का बाँध टूट गया।युवाओं ने रास्ते को सुगम बनाने हेतु स्वयं श्रमदान कर रास्ते की मरम्मत की।गंगा स्नान करने वाले एवं गांव के ग्रामीणों द्वारा युवाओं की इस नेक पहल की शुरुआत करने के लिए बारम्बार सराहना की जा रही है। युवाओं ने कहा कि जब तक शासन स्तर से कोई सहायता नही मिल जाता है तब तक आवागमन हेतु श्रमदान प्रतिदिन जारी रहेगा।ग्रामीणों की मांग है कि शासन जल्दी संज्ञान लेकर रास्ते की मरम्मत कराये ताकि आमजन को राहत हो। गंगा स्नान करने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए रास्ता सुगम बनाने में मुख्य रूप से मुन्ना  राजभर, रामप्रीत राजभर, हरे राम राजभर , दिनेश ठाकुर, इत्यादि लोगों के अलावा दर्जनों लोगों ने कड़ी मेहनत करके रास्ता को सुगम बनाया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button