Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर विवाद, महिला और पति से मारपीट

गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। थाना सिधारी क्षेत्र के शाहगढ़ गांव में दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला ने पड़ोसियों पर अपने पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में पति का बायां हाथ टूट गया, जिस पर चिकित्सकों ने प्लास्टर चढ़ाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शाहगढ़ निवासी शीलादेवी पत्नी गेना गोंड के अनुसार, 8 नवंबर 2026 को दीपावली के दिन उनके परिवार और गली के बच्चे घर के पास पटाखे जला रहे थे। आरोप है कि इसी बात पर पड़ोसी सुनील चौधरी पुत्र मुंशी चौधरी ने बच्चों को पटाखे जलाने से मना करते हुए गाली-गलौज की और ईंट-पत्थर फेंकने लगा। पीड़िता का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते सुनील चौधरी ने विकास विश्वकर्मा, शुभम चौधरी, रोहित विश्वकर्मा और त्रिकी विश्वकर्मा के साथ मिलकर उन पर और उनके पति पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों को चोटें आईं और पति का बायां हाथ टूट गया। पीड़िता के मुताबिक, उनके पति ने पूर्व में सुनील चौधरी के खिलाफ मुकदमा संख्या 335/25 दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों का उपचार जिला अस्पताल सदर में कराया गया। शीलादेवी ने 12 नवंबर को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और नामजद आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button