Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, कलेक्ट्रेट चौराहे से हटाए गए बैनर-पोस्टर

गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। विधान परिषद चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां लगातार तेज हो रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर के कलेक्ट्रेट चौराहे और सिविल लाइन क्षेत्र में अभियान चलाकर विभिन्न राजनीतिक दलों, संगठनों और व्यक्तिगत रूप से लगाए गए बैनर-पोस्टर हटाए गए। नगर पालिका की टीम ने जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से सार्वजनिक स्थानों पर लगे बैनर-पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई की। हटाए गए बैनरों और पोस्टरों को ट्रैक्टर पर लादकर ले जाया गया। अभियान के लिए नगर पालिका के कई कर्मचारियों को लगाया गया था। चुनाव को देखते हुए शहर में लगे प्रचार सामग्रियों को हटाने की इस कार्रवाई को प्रशासनिक तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है। कलेक्ट्रेट चौराहे सहित सिविल लाइन क्षेत्र में चले अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर लगाए गए बैनर-पोस्टर हटाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button