Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : मतदान सूची में गड़बड़ी, कांग्रेस का हल्ला बोल के साथ जोरदार प्रदर्शन 

प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर । जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मतदाता सूची में कथित अनियमितता और फॉर्म-6 से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जिलाध्यक्ष सुनील राम  कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजनों ने “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सौंपा । कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने और कथित वोट चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि फॉर्म-6 के स्तर पर हुई व्यापक गड़बड़ी के कारण लगभग 13 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से गायब हुए हैं, जिससे विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। यदि योग्य मतदाताओं के नाम मनमाने ढंग से हटाए जाते हैं तो यह लोकतंत्र के साथ गंभीर खिलवाड़ है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने संयुक्त रूप से कहा कि मतदाता सूची में पात्र नागरिक का नाम हटना उसके संवैधानिक अधिकार पर चोट है। कांग्रेस इस मुद्दे को बूथ स्तर तक ले जाएगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता नारा बुलंद करते हुए आंबेडकर पार्क से डीएम कार्यालय तक गए और डीएम कार्यालय के सामने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्र, प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव, हामिद अली, राजेश गुप्ता, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, शहजादे भाई, ज्ञान प्रकाश सिंह, राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय रईस अहमद, उमाशंकर  मंसूर जैदी अखिलेश यादव आलोक यादव हीराराम मुकेश कुमार महानंद अकेला शमशाद आलम शक्ति आनंद इरफान खान पप्पू निषाद राघवेंद्र चतुर्वेदी अक्षय परवीन गुलबग्स यादव देवेंद्र सिंह चंद्रशेखर आर्य किरण देवी हनीफ अहमद जेपी चौरसिया राशिद जेपी पांडे राजेश तिवारी बृजेश कुमार सुंदर जायसवाल धर्मेंद्र कुमार माधव कृष्ण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button