Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : माधव सरस्वती विद्या मंदिर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना

गाजीपुर । प्रकाश नगर स्थित माधव सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में  80वां स्वतंत्रता दिवस के बड़े धूमधाम से मनाया गया । मुख्य अतिथि धर्मार्थ एवं ऊर्जा पूर्व मंत्री विजय कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण कर दीप प्रज्वलित से भारत माता की आरती किया। कक्षा एलकेजी से लेकर के द्वादश तक के भैया बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।   नाटक, नृत्य अंग्रेजी संभाषण, हिंदी संभाषण आदि प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया साथ ही रामचरितमानस का जिक्र करते हुए अभिभावकों को संदेश दिया। जीवन की हर स्थिति, हर पड़ाव पर रामचरितमानस की पुस्तक का अध्ययन करने से उसका सॉल्यूशन मिल सकता है। विद्यालय के  प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार मिश्र ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। प्रमुख आचार्य विनोद कुमार तिवारी ने कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम समापन करवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button