Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर : रीति रिवाज के साथ सूर्य उपासना का आयोजन,बच्चों के छठ गीतों से सबका मनमोहा

Report by-त्रिलोकी नाथ राय

गाजीपुर ।लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर आदर्श पब्लिक स्कूल शेरपुर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सूर्य उपासना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देव गुरु बृहस्पति द्वारा अर्घ्य अर्पित किया गया, जिससे पूरे वातावरण में आस्था और श्रद्धा का भाव गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने छठ गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं विद्यालय परिसर में बनाई गई कृत्रिम बेदी पर छठ मइया की पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय के प्रांगण में छठ के पारंपरिक स्वरूप को सजीव करने के लिए सजावट, सूप-दउरा, फल और दीपों से सुंदर सजावट की गई थी।विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार पांडेय ने कहा कि..छठ पर्व भारतीय संस्कृति की आत्मा है,जो शुद्धता, संयम और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है।वहीं, विद्यालय के निदेशक विशाल राय ने अपने उद्गार में कहा कि..यह पर्व हमें सिखाता है कि श्रद्धा और अनुशासन के साथ जब हम प्रकृति की उपासना करते हैं, तो जीवन में सकारात्मकता स्वतः बढ़ती है।विद्यालय के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र सिंह यादव (वीरू) ने कहा कि….छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमारी लोक परंपरा, सामाजिक एकता और सामूहिक आस्था का उत्सव है।पूरे आयोजन में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने इस पर्व को विशेष बना दिया। अंत में सूर्य देव और छठ मइया से सबके मंगल की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button