Slide 1
Slide 1
क्राइमगाजीपुर

गाजीपुर : जमीन विवाद में तड़तड़ाई गोली, बाइक सवार ज़ख़्मी

डॉ एके राय
गाजीपुर । हौसला बुलंद हमलावरों ने दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर ओडराई ग्राम में गुरुवार की शाम एक युवक को गोली मार कर ज़ख़्मी कर दिया। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। घायल युवक शंकरपुर निवासी लाहौर यादव का पुत्र विश्वजीत यादव है। उसका अपने पड़ोसी से लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है।
बताया गया कि विश्वजीत ओड़राई से अपनी बाइक से घर वापस आ रहा था। उसी दरम्यान जब वह गांव के समीप पहुंचा तो वहां घात लगाए हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों की एक गोली बाइक की टंकी में और दूसरी गोली विश्वजीत के दाहिने पैर में जा धंसी। गोली लगते ही विश्वजीत लहुलुहान हालत में बाइक समेत सड़क पर गिर कर तड़पने लगा। फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे।
ग्रामीणों की सहायता से मां बाप के इकलौते पुत्र को घायलावस्था में तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। विश्वजीत की बुआ ने गांव के दीना यादव और हरकेश यादव के पुत्र विशाल यादव व अजीत यादव पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
 घटना की सूचना पर दुल्लहपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। दुल्लहपुर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि घायल का इलाज जारी है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर हमलावरों व आरोपियों की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button