Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : मातृशक्त्ति का होली मिलन समारोह 

चंद्रमोहन तिवारी/ गाजीपुर।  राष्ट्र सेविका समिति के तत्वाधान में मातृशक्ति का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्र सेविका समिति की जिला संचालिका नीलम व जिला कार्यवाहिका नीलम चतुर्वेदी के नेतृत्व में अवध पैराडाइज सभागार में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। महिलाओं का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संचालिका ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी स्नेह, संगठन की एकता और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना होता है। जिससे समाज में समरसता का भाव बनाये रखने व आपसी सौहार्द का वातावरण निर्माण करना है। पुरानी मान्यताओ के आधार पर भारतीय विदुषी महिला अपाला, घोषा, साबित्री, अहिल्याबाई, रानी लक्ष्मीबाई आदि हमारे भारतीय नारियो की पहचान बनी। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलन कर मंगलाचरण किया गया। होली के गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारंपरिक फाग, होली गीत, नृत्य आदि हुआ। रंग-गुलाल से होली मिलन में सभी बहनें एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर ,पुष्प वर्षा के साथ होली खेली और सभी को शुभकामनाएँ दिया। कार्यक्रम में सबका परिचय हुआ जिसमें मुख रूप से उपस्थित जिला कार्यवाहिका नीलम, नगर कार्यवाहिका सोनी, नगर बौद्धिक प्रमुख कल्याणी, जिला व्यवस्था प्रमुख सुमन, सरिता, अर्चना, सुधा, परिधी, सीमा, रीता, गुंजन, सबिता, शालिनी, शिवानी, संजू एवं विचार परिवार से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना राय, किरण सिंह, माया, लालसा भारद्वाज, प्रीति आदि बहनो की उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में समिति की परम्परागत प्रार्थना हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button