Slide 1
Slide 1
वाराणसी

नहीं लगेगा वाराणसी के सड़कों पर जाम, सीपी मोहित अग्रवाल का सख्त एक्शन प्लान

तारा त्रिपाठी
वाराणसी। शहर में शादी-ब्याह के सीजन के दौरान लगने वाले भीषण जाम और कानफोड़ू शोर से जनता को निजात दिलाने के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल खुद मैदान में उतर आए हैं। यातायात लाइन सभागार में मैरिज लॉन, बैंड-बाजा और डीजे संचालकों के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण गोष्ठी में कमिश्नर महोदय ने स्पष्ट और कड़े निर्देश जारी किए हैं।
कमिश्नर के ‘स्मार्ट और सख्त’ निर्देश, नो  पार्किंग, नो लाइसेंस  मोहित अग्रवाल ने चेतावनी दी है कि अगर मैरिज लॉन संचालकों ने पार्किंग एरिया का इस्तेमाल किसी और काम के लिए किया, तो उनका लाइसेंस तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा। सड़क पर ‘लक्ष्मण रेखा’ अब बारात के दौरान रस्सी का प्रयोग अनिवार्य होगा। सड़क का दो-तिहाई हिस्सा आम जनता के लिए खाली रखना होगा; बारात सिर्फ एक-तिहाई हिस्से में ही चलेगी। रात 10 बजे का ‘डेडलाइन ‘डीजे संचालकों को सख्त निर्देश हैं कि रात 10 बजे के बाद संगीत बंद होना चाहिए। दबाव बनाने वालों की शिकायत के लिए डायल-112 का सहारा लेने को कहा गया है। ध्वनि प्रदूषण पर लगाम 80 डेसीबल से अधिक शोर करने वालों और सड़क पर पटाखे फोड़ने वालों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।”जनता की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।-मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त, इस पहल की शहर में खूब सराहना हो रही है। लोग इसे वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम मान रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button