Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया:ट्रॉली के पहिये से लड़कर बाइक सवार युवक की मौत

असगर अली
देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र में सलेमपुर मैरवा रोड एन एच 727ए पर ट्रैक्टर ट्रॉली-मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।मृतक नोनार पांडेय निवासी 22 वर्षीय बिट्टू गुप्ता सावित्री हॉस्पिटल देवरिया में पीआरओ के पद पर कार्यरत थे देर रात ड्यूटी से घर लौटते समय यह हादसा हुआ।‌सूत्रों  के अनुसार, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंट खाली करके आ तेज रफ्तार से रही थी। अचानक ट्रॉली का अगला पहिया निकलकर सड़क के दूसरी ओर आ गया, जिससे बिट्टू की मोटरसाइकिल उससे टकरा गई। हादसे में बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बनकटा थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने ट्रॉली को हटाकर मार्ग को सामान्य कर दिया है। ट्रैक्टर चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button