Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस

गोविंद लाल शर्मा / आजमगढ़। नगर के श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सोनी की अध्यक्षता में बाल दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मनीष रत्न अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद, बच्चों में खुशियाँ बाँटने और उन्हें स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन द्वारा फल एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। बाल दिवस के अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों और गेम्स के स्टॉल लगाए। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर न केवल व्यंजनों का स्वाद चखा, बल्कि गेम्स भी खेले और छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर प्रबंधक मनीष रत्न अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभा को निखारना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि बाल दिवस बच्चों की प्रतिभा, उमंग और सपनों को सम्मान देने का अवसर है। विद्यालय सदैव ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं उनकी रचनात्मक क्षमताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम का समापन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और विद्यालय परिसर में उल्लास के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button