Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़: सर्पदंश से गई किशोर की जान,अन्य घटना में बच्चे की मौत

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र में हरबंशपुर में दुखद घटना हुई। घर में बिस्तर पर सो रहे 6 वर्षीय आदित्य कुमार पुत्र स्व पंछी को चढ़ कर सांप ने काट लिया। शनिवार भोर में घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन में अस्पताल ले गए। थोड़ी देर बाद बच्चे की मौत हो गई। अहरौला थाना क्षेत्र के कोतवालीपुर गांव में रक्षाबंधन के दिन एक दुखद घटन ने दहला दिया। हाई स्कूल इसी साल पास किए 16 वर्षीय अर्श यादव उर्फ गोलू की सर्पदंश से जान चली गई। अर्श शौचालय गया था जहां उसे एक जहरीले सांप ने डस लिया। उसे सर्पदंश का अहसास नहीं हुआ और वह अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह उठाने पर नहीं उठा। अर्श की बड़ी बहन अपने भाई के शव से लिपटकर रो रही थी। मां का रोते-रोते बुरा हाल है। पिता गहरे सदमे में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button