गाजीपुर : दीपावली पर्व पर पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता : ब्रह्मानंद पाण्डेय
त्रिलोकी नाथ राय / गाजीपुर। दीपावली के पावन अवसर पर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन (सम्बद्ध : इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स) के श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, मुहम्मदाबाद तहसील अध्यक्ष ब्रह्मानंद पाण्डेय ने समस्त पत्रकार बंधुओं को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पत्रकार संगठन को मजबूत, सक्रिय और एकजुट बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। पत्रकारों के मान-सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका होती है। ऐसे में पत्रकारों की एकता और संगठन की मजबूती बेहद जरूरी है। यह भी कहा कि राष्ट्रीय संगठन की ओर से समय-समय पर जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पालन किया जाएगा। संगठन के प्रत्येक सदस्य के सुख-दुख में साथ खड़े रहना और पत्रकार हितों के लिए आवाज बुलंद करना उनकी प्रतिबद्धता रहेगी। अंत में उन्होंने दीपावली के इस पावन पर्व पर सभी पत्रकार साथियों एवं उनके परिवारों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दीपों का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए।



