गाज़ीपुर : प्रो जेएन तिवारी के निधन पर साहित्य उन्नयन संघ ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

शिक्षा के क्षेत्र में दिए योगदान सदैव याद किए जाएंगे: डॉ देव प्रकाश
गाज़ीपुर। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक सेवा संगठन साहित्य उन्नयन संघ के गाजीपुर इकाई द्वारा पी.जी. कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर एवं संगठन के संरक्षक मंडल के सदस्य डॉ. जी.एन. तिवारी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आमघाट कॉलोनी के गांधी पार्क स्थित माई छोटा स्कूल के सभागार में किया गया। जिसमें तमाम वक्ताओं ने तिवारी जी के स्मृति में वक्तव्य दिए गए। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार चौहान बागी ने तिवारी जी के निधन को संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। प्रोफेसर डॉ. समरेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रोफेसर तिवारी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।साहित्य उन्नयन संघ के मुख्य संरक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि हमें तिवारी जी के दिखाए गए पद चिन्हों पर चलते हुए उनकी स्मृति को जिंदा रखने की जरूरत है। सहजानंद पी. जी. कॉलेज के प्रोफ़ेसर डॉ. देव प्रकाश राय ने कहा कि डॉ. जी. एन. तिवारी जी शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अपने योगदानों लिए सदैव याद किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रोफेसर (डॉ.) संजय श्रीवास्तव, गाजीपुर मेडिकल फोरम के उपाध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार राय,कौशल कुमार राय सहित कई अन्य लोगों ने भी अपने विचार प्रगट किए। जाने माने शायर बादशाह राही अपनी मार्मिक रचना के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य श्री सीताराम राय एवं संचालन दिलीप कुमार चौहान बागी ने की।




