Slide 1
Slide 1
क्राइमगाजीपुर

गाजीपुर : कोडिन कफ सिरप मामले में अभियुक्त की अचल सम्पत्ति कुर्क

डॉ एके राय
गाजीपुर। कोतवाली सदर पुलिस द्वारा कोडिन कफ सिरप से जूड़े अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त अमित सिंह द्वारा अर्जित अवैध धन से खरीदी गयी अचल सम्पत्ति मंगलवार को अस्थायी रुप से कुर्की की गयी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 24 नवम्बर.25 को कोडिन कफ सिरप के सम्बन्ध मे पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त अभियुक्त अमित सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी झोटना थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर द्वारा मादक द्रव्य कारोबार से अर्जित अवैध आय से अपनी पत्नी अनीता सिंह के नाम से अचल सम्पत्ति मौजा जखनियां गोविन्द परगना शादियाबाद तहसील जखनियाँ जनपद गाज़ीपुर में आराजी नं. 0636 रकबा 63.5 वर्ग मीटर व  आराजी न. 816 रकबा 64 वर्ग मीटर को मादक द्रव्य कारोबार से अर्जित अवैध धन से खरीदी गयी थी। इस अचल सम्पत्ति को नियमानुसार कुर्क किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button