आजमगढ़
आजमगढ़ : स्व० पुरुषोत्तम प्रसाद की तृतीय पुण्यतिथि धूमधाम से मनी

गोविंद लाल शर्मा / आजमगढ़। कृष्णा गौशाला पूर्व कांग्रेस कार्यालय पहाड़पुर के प्रागंण में नजूल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा समाजसेवी, नजूल भूमि संघर्ष समिति के संस्थापक,रेहड़ी पटरी वालों के लिए सदैव संघर्षशील रहने वाले स्व० पुरुषोत्तम प्रसाद जी की तृतीय पुण्यतिथि बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुआ, और उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता मन्तराज यादव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने की। नजूल संघर्ष समिति के उपस्थित पदाधिकारियों में मुख्य रूप से राधेश्याम गुप्ता, प्यारे चौधरी, अतुलेश्वर चन्द्र, राजू गौड़, चेतमणि प्रताप, एड० अकीक अहमद, प्रिंस गौड़,कैलाश गौड़, जुगनू आदि लोग रहें। कार्यक्रम का संचालन नामी चिरैयाकोटी ने बखूबी किया।




