Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : आजाद अधिकार सेना ने दागी अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से दूर रखने की उठाई मांग

गोविंद लाल शर्मा / आजमगढ़। आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आजाद अधिकार सेना ने भारत निर्वाचन आयोग से सख्त कदम उठाने की मांग की है। पार्टी की सदर विधानसभा प्रत्याशी मीना राय और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नन्दसेन सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया है। इस ज्ञापन में चुनाव आयोग से यह पुरजोर अपील की गई है कि दागी, विवादित और सत्तारूढ़ दल के करीबी माने जाने वाले पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया और ड्यूटी से पूरी तरह अलग रखा जाए, ताकि चुनावों की विश्वसनीयता पर कोई सवाल न उठे। ज्ञापन के जरिए पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि अधिकारियों के स्थानांतरण से जुड़े चुनाव आयोग के निर्देशों को बिना किसी देरी के तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। प्रदेश महासचिव अशोक सिंह ने बताया कि आजाद अधिकार सेना की प्रमुख मांगों में यह शामिल है कि तबादले केवल औपचारिकता न हों; यानी किसी अधिकारी को एक जिले से हटाकर सिर्फ बगल के जिले में तैनात न किया जाए। इसके अलावा, विपक्षी दलों द्वारा जिन अधिकारियों के पक्षपातपूर्ण रवैये या चुनावी हस्तक्षेप की शिकायत की गई है, उनकी स्वतंत्र जांच हो और पूर्व में विवादित रहे अधिकारियों को चुनाव की किसी भी जिम्मेदारी से पूरी तरह मुक्त रखा जाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, माणिक चंद्र पाण्डेय, माधुरी तिवारी, रंजना पाण्डेय, मनीषा राय, हरिगोपाल मौर्या, कुलदीप मौर्या, दिनेश साहनी, देवानंद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button