Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर : भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

मिर्जापुर ( तारा त्रिपाठी) । भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति उत्तर प्रदेश के आवाहन पर आज को भाकियू लोकशक्ति मीरजापुर के द्वारा मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं,पत्रकारों एवं सम्मानित व्यक्तियों के विरुद्ध वहां के टोल प्लाजा के टोल कर्मियों नें पुलिस से मिलकर जो विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम किया है, उसके प्रति अपना घोर विरोध है दर्ज करते हुए, उन मुकदमों को बिना शर्त वापस किए जाने हेतु, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि ए डी एम नमामि गंगे श्री संगम लाल को सौंपा गया । ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया गया है कि, जिन भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियो पत्रकारों एवं अन्य सम्मानित व्यक्तियों के ऊपर जो पुलिस प्रशासन मुरादाबाद द्वारा विभिन्न धाराओं में फर्जी मुकदमा कायम किया गया है, उसे बिना शर्त वापस लिया जाय ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय, मुख्य महासचिव उत्तर प्रदेश बजरंगी कुशवाहा, मुख्य महाशक्ति विंध्याचल मंडल करुणाशंकर शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष बंशमणि दुबे, हौशिला प्रसाद मिश्रा, जिला माहामंत्री डा. राम प्यारे सिंह, तहसील उपाध्यक्ष श्री रामवृक्ष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button