Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

Uttar Pradesh Mirzapur News : खनन विभाग के लगातार कार्रवाई से खनन माफिया में मचा हड़कंप

वित्तीय वर्ष 2025-25 मे माह सितम्बर तक अवैध खन्न परिवहन मे संलिप्त 1588 वाहनो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए राजस्व क्षतिपूर्ति की रूपया 656.18 लाख शास्ति के रूप मे की गई वसूली

Report by Tara Tripathi

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह के निर्देशन में उपजिलाधिकारी सदर, चुनार, लालगंज, मड़िहान, खान अधिकारी मीरजापुर व पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से जनपद में उपखनिजों के अवैध खनन/परिवहन की निरन्तर जाँच/कार्यवाही की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह सितम्बर 2025 तक अवैध खनन/परिवहन में संलिप्त 1588 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुये राजस्व क्षतिपूर्ति की धनराशि रु0 656.18 लाख शास्ति के रूप में वसूल की गई है तथा अवैध खनन/परिवहन में संलिप्त 06 व्यक्तियों के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा निर्धारित वार्षिक लक्ष्य रू0 23837.00 लाख के सापेक्ष माह सितम्बर, 2025 तक निर्धारित मासिक लक्ष्य रू0 9534.77 लाख के सापेक्ष रु0 11460.09 लाख की प्राप्ति की गयी है, जो निर्धारित मासिक लक्ष्य के सापेक्ष 120.19 प्रतिशत है। अवैध खनन/परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर नियन्त्रण स्थापित करके ही निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति की गई है। जनपद मीरजापुर में उपखनिज ईमारती पत्थर सैण्डस्टोन के 20 एवं उपखनिज बालू के 10 के नये रिक्त क्षेत्रों को चिन्हित कर जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट में सम्मिलित किये जाने की कार्यवाही प्रचलित है जिससे अधिक से अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी। जनपद में स्थापित क्रेशर प्लांटों में भण्डारित उपखनिज की पैमाईश जाँच भी राजस्व विभाग व खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से निरन्तर की जा रही है जिसमें लगभग 16 स्टोन क्रेशरों पर 496.50 लाख की धनराशि अधिरोपित की गयी है, जिसमें से राजस्व क्षति की धनराशि रु0 171.00 लाख की धनराशि जमा करायी जा चुकी है। नियमों के उल्लंघन किये जाने के कारण 23 स्टोन क्रेशर स्वामियों के विरुद्ध 115.00 लाख की धनराशि अधिरोपित की गयी है। इसी प्रकार जनपद में संचालित खनन पट्टों में स्वीकृत क्षेत्र के बाहर अवैध खनन, जनित लीज आई0डी0 से भिन्न पटिया/ब्लाक का अवैध खनन, निर्गत ई एम0एम0-11 के सापेक्ष कम मात्रा के खनन करने पाले पट्टाधारकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए रू0 73.00 लाख राजस्व जमा कराया गया है। यदि किसी पट्टाधारक/वाहन स्वामी स्टोन क्रेशर संचालक द्वारा नियमों का उल्लघन किया जाना पाये जायेगा तो उसके विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जनपद में अवैध खनन/परिवहन ओवर लोड पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किये जाने के दृष्टिगत कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button