Slide 1
Slide 1
क्राइममिर्जापुर

मिर्जापुर :कोचिंग से घर जा रही छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

तारा त्रिपाठी
मिर्जापुर । सैदूपुर चकिया इलिया मार्ग पर सरैया बसाढी मे दो छात्राओ को ट्रक से टक्कर लगने से अल्का उम्र लगभग 17 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि अर्चना उम्र लगभग 15वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई।

दोनों एक ही गांव की थी छात्राएं
किसान इंटर कालेज सैदूपुर की छात्रा अल्का पुत्री अजय ग्राम खरौझा व प्रतिभा विद्यालय की छात्रा अर्चना पुत्री राजेन्द्र मल्लाह खरौझा  सैदूपुर कोचिंग क्लास करने के बाद घर खरौझा जा रही थी तभी रास्ते मे ट्रक संख्या up67at2276 के चपेट में आ गई जिससे अल्का की मौत हो गई वहीं अर्चना के हाथ में चोट लगने के कारण वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।
आगे दो ट्रक एक साथ जा रही थी आगे वाली ट्रक ने दोनों छात्राओं को टक्कर मार दी जिससे एक लडकी बाडी से लडकर बाहर गिर पडी वही दूसरी ट्रक के अंदर जा गीरी जिसे ट्रक रौदते हुए आगे बढ़ गई वही दूसरी ट्रक लडकी को बचाते हुए अपने बिच से निकाल रही थी जिससे वह ट्रक के चेंबर मे फस गई ।
मौके पर चकिया थाना प्रभारी अतुल कुमार अपने पुलिस बल के साथ पहुंच कर सव को पोस्ट मार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजवाया।
वही क्षेत्र पंचायत सदस्य दसरथ सोनकर ने परिवार के लोगो से मिल कर उन्हें सान्त्वना दिया तथा उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button