
असगर अली
देवरिया। जनपद के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के क्रम में आज बुधवार को थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चकिया कोठी बलिवन मार्ग से दो मोटरसाइकिल प्लेटिना रजि0नं0 BR29G3743 व स्पलेण्डर रजि0नं0 BR28AF 7715 से बिहार ले जायी जा रही दो प्लास्टिक के झोले में 80-80 पाउच अवैध देशी शराब रोमियो राजा कीमत करीब 9,000/- रुपया) के साथ 03 अभियुक्तों गोविन्द पुत्र हरिशंकर राम, प्रिंस कुमार पुत्र हीरालाल राम निवासी खरौनी टोला घघरिया थाना मीरगंज जिला गोपालगंज बिहार व चन्दन विश्वकर्मा पुत्र गीताशरण विश्वकर्मा निवासी नोनापार थाना भटनी जिला देवरिया को गिरफ्तार किया गया ।पुलिस टीम द्वारा बरामद शराब व मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 -217/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विपिन कुमार यादव, हे0का0 शहनवाज अली का0 रामनिवास सिंह, का0 अजय सिंह व का0 अजीत यादव थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया शामिल रहे।




