देवरिया:सपा पूर्व सांसद की पुण्यतिथि, हुई श्रद्धांजलि सभा।

असगर अली
देवरिया। जनपद के जिला पंचायत सभागार में समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद मोहन सिंह की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. चितरंजन मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि मोहन सिंह का समाजवादी मार्ग सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि पुण्यतिथि कार्यक्रम मुख्य रूप से उनकी बेटी के प्रयासों से आयोजित हुआ।उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मोहन सिंह की चेतना समाजवादियों को प्रेरित करती है। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, स्वामीनाथ यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्य अवध नारायण यादव ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज बहादुर सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान केशव सिंह और सपा जिला अध्यक्ष गेना लाल यादव भी मौजूद रहे। पूर्व विधानसभा सांसद कनक लता सिंह ने पिता के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।




