देवरिया:मोती बीए को सच्ची श्रद्धांजलि होगी भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करवा कर : रामविलास

पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
असगर अली
देवरिया। नागरिणी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में कविवर मोती बीए की पुण्यतिथि पर तुलसी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भूषण त्यागी ने अपने गीत- गहन काली रात है, पर तुम नहीं हो” से मोती बीए को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार दीक्षित ने कहा कि मोती बीए जैसा व्यक्तित्व सदियों में पैदा होता है। उनकी ख्याति सार्वभौमिक रही है। उपाध्यक्ष डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी ने कहा कि मोती बीए स्वाभिमानी व्यक्तित्व के धनी थे। अपने स्वाभिमान के कारण ही फिल्म सीटी छोड़ दी। डॉ. चतुरानन ओझा ने कहा कि मोती बीए का साहित्यिक फलक विशाल है।भोजपुरी, खड़ी हिन्दी, फारसी, अंग्रेजी भाषाओं में उनकी अच्छी पकड़ थी। वे एक सफल अनुवादक भी रहे। रामविलास पाण्डेय ने कहा कि मोती बीए के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करा कर ही होगी।
मोती बीए के पुत्र अंजनी उपाध्याय ने पिता की स्मृतियों को साझा करते हुए सभा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ संजय कानोडिया व सभा के मंत्री डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष डॉ. जयनाथ मणि त्रिपाठी तथा संचालन रविकांत मणि त्रिपाठी ने किया। इससे पहले मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रामेश्वर तिवारी राजन ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत सौदागर सिंह ने प्रस्तुत किया। अंत में राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में छेदी प्रसाद गुप्त विवश,अरविन्द त्रिपाठी, रमेश सिंह दीपक, दयाशंकर कुशवाहा, रामेश्वर यादव, रमेश तिवारी अन्जान, संतोष विश्वकर्मा, सरोज कुमार पाण्डेय, पार्वती देवी गौरा, वन्दना मिश्रा, क्षमा श्रीवास्तव, रंजीता श्रीवास्तव, माहिर विचित्र, रत्नेश मिश्र रतन, प्रेमानंद तिवारी, नीरजा सिंह, प्रार्थना राय, अचल पुलस्तेय, नित्यानंद आनन्द, प्रेम शंकर त्रिपाठी, रविनंदन सैनी, अंजलि अरोड़ा खुशबू आदि कवियों ने कविता के माध्यम से मोती बीए को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान भृगुदेव मिश्र, गोपाल कृष्ण सिंह रामू, संदीप कुमार द्विवेदी, कौशल किशोर मणि, सोमनाथ मिश्र, प्रेमानंद तिवारी, सुनील त्रिपाठी, पूर्व सभासद सुबास राय, ऋषिकेश मिश्र, डॉ. शकुंतला दीक्षित, दुर्गा पाण्डेय, रजनीश मोहन गोरे, श्वेतांक मणि, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।




