
आईआईवीआर के शैक्षणिक भ्रमण
सुनील यादव
वाराणसी।भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर में कृषि शिक्षा को अनुसंधान से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रायोगिक शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के बी.एससी (कृषि) के 70 से अधिक छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शैक्षणिक पहल का प्रमुख उद्देश्य उभरते कृषि वैज्ञानिकों को वास्तविक शोध परिवेश से सीधे रूबरू कराना, सब्जी उत्पादन की अत्याधुनिक तकनीकों से अवगत कराना और उनमें वैज्ञानिक जिज्ञासा एवं अनुसंधान के प्रति रुचि जगाना था। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने न सिर्फ संस्थान की अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया, बल्कि वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ सीधा संवाद कर अपने शैक्षणिक प्रश्नों के समाधान भी प्राप्त किए।
छात्रों ने आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीकों, जैव-प्रौद्योगिकी के खेतों में अनुप्रयोग, टिकाऊ कृषि पद्धतियों तथा जलवायु अनुकूलन रणनीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की।





iopmppomilpmohtgdguixdodevfuzy