
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी।शनिवार को बड़ी पियरी क्षेत्र में खंबे से करंट लगने से हिमांशु सिंह 30 वर्ष बड़ी पियरी निवासी की दु:खद और असामयिक मृत्यु पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतक के निवास स्थान पहुंच कर परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त किए। सीधे सरकार को इस घटना का जिम्मेदार ठहराये।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की काशी में हजारों खंबे खुले बक्सों और अधूरी अंडरग्राउंड वायरिंग के साथ पड़े हैं। जिन पर जिम्मेदार विभाग ने कभी ध्यान नहीं दिया। हमने कई बार चेतावनी दी। बाढ़ और बारिश के समय भी सतर्कता बरतने के लिए लगातार बोला।आज एक स्वस्थ युवा का जीवन करंट से समाप्त हुआ।यह सरकार की उदासीनता और लापरवाही का प्रत्यक्ष प्रमाण है।काशी में नरेंद्र मोदी द्वारा हजारों – हजार करोड़ के कॉस्मेटिक विकास हुए।लेकिन आज भी नागरिकों की मूलभूत सुरक्षा की कोई चिंता नहीं।खुले तार और अधूरी बिजली व्यवस्था के कारण एक और परिवार पर अनावश्यक पीड़ा आई है। क्या यही विकास है?क्या यही आपकी जिम्मेदारी है? ऐसे सवाल सरकार को और यहां से स्थानीय सांसद को जवाब देना चाहिए।क्या प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में जान की कीमत नहीं है परियोजनाओं के नाम पर उगाही,धांधली,अनियमितता लगातार जारी है न तो कोई मानक है न ही नीति है सिर्फ और सिर्फ काशी की जनता को ठगने का कार्य किया जा रहा है।काशी में विकास के नाम पर अंधाधुंध परियोजनाएं चलाई जा रही हैं।पर मानक, निगरानी और जवाबदेही शून्य है।लगातार बिजली की लापरवाही से जाने गई है कितने मृतकों के घर प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री गए है हमे बता दे ? मोदी जी काशी को प्रयोगशाला मत बनाइए,परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किए मानक तय करिए और गैर जिम्मेदारों पर कार्यवाही सुनिश्चित करिए।ईश्वर मृतक के परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति दें।हम काशीवासियों से विनम्र निवेदन करते हैं कि बरसात और खराब मौसम में सावधानी बरतें, क्योंकि इस मोदी–योगी सरकार को आपकी जान से कोई लेना-देना नहीं है। अपने बच्चों, अपने परिवार की सुरक्षा के लिए खुद सजग रहें। सरकार तो सोई है।हमें जागना होगा।क्योंकि सरकार को आपके जान जीवन से कोई मतलब नहीं है।मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपया मुआवजा एक सरकारी नौकरी प्रदान की जाए और जिम्मेदारी अधिकारी और विभाग पर जांच कराकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।बाबा विश्वनाथ जी हिमांशु सिंह की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।उक्त मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,दुर्गा प्रसाद गुप्ता,मनोज वर्मा मनू,सफ़क़ रिजवी, मंगलेश सिंह,किशन यादव,अन्य लोग उपस्थित रहे।




