Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 80 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

असगर अली
देवरिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में बुधवार को प्रिंस पैलेस, कोटवा चौराहा, कसया रोड पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 80 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ, जिनमें 73 हिंदू एवं 07 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामपुर कारखाना सुरेन्द्र चौरसिया रहे। इस अवसर पर परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्त मनरेगा सतीश राव, पुरुषोत्तम पाण्डेय मंडल उपाध्यक्ष, गौतम सिंह मंडल महामंत्री, प्रकाश पाण्डेय मंडल अध्यक्ष रामपुर कारखाना, नीरज श्रीवास्तव वरिष्ठ भाजपा नेता, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संबंधित खंड विकास अधिकारी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया है कि 06 फरवरी 2026 को उत्सव लॉन, मेन रोड, सलेमपुर में 151 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विकास खंड सलेमपुर, लार, बनकटा, भाटपाररानी, बरहज, भागलपुर तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायत सलेमपुर, लार, भाटपाररानी, गौरा और बरहज क्षेत्र के जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया है कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये व्यय का प्रावधान है, जिसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में सीधे हस्तांतरित किए जाते हैं, 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है तथा 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button