Slide 1
Slide 1
एजुकेशनदेवरिया

देवरिया:शिक्षक नेता के गृह जनपद स्थानांतरण पर उप्रमाशि संघ के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर महेन्द्र राय का भी हुआ स्वागत

असगर अली
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार कुशवाहा का स्थानांतरण जनपद कासगंज से देवरिया के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में होने एवं कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जनपद के पदाधिकरियों एवं शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।
महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित एकजुट के प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि श्रवण कुशवाहा एक योग्य नेतृत्वकर्ता हैं, इनके यहाँ आने से देवरिया सहित पूरे पूर्वांचल को ताकत मिलेगी । जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि देवरिया का सौभाग्य है कि श्रवण कुशवाहा जैसा नेतृत्व जनपद को मिला है । अब शिक्षकों की ज्यादा मदद हो सकेगी । ज्ञात हो कि श्रवण कुमार कुशवाहा मूल रूप से लार ब्लाक के ग्राम सतोतर के रहने वाले हैं विगत 15 वर्षों से वे जनपद कासगंज के शेरवानी इंटर कालेज में सहायक अध्यापक वाणिज्य के पद पर अपनी सेवा दे रहे थे साथ ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट ) के फाउण्डर प्रदेश अध्यक्ष भी रहे, शिक्षक समस्याओं को लेकर इनकी पैनी नजर रहती है, अधिनियम एवं शासनादेशों की अच्छी जानकारी होने के साथ पूरे प्रदेश में शिक्षक मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाते रहे हैं ।‌अपने संबोधन में श्रवण कुशवाहा ने कहा कि देवरिया मेरी मातृभूमि है,यहाँ आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ । विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल बने, छात्र, छात्राओं एवं शिक्षकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से हो यही मेरा प्रयास रहेगा । कहीं भी शिक्षकों का शोषण होगा या विद्यार्थियों के हक मारे जायेंगे वहाँ मैं खड़ा मिलूंगा । इस मौके पर लखनऊ अधिवेशन में प्रदेश मंत्री बनाये गये महेन्द्र राय का भी इस मौके पर स्वागत किया गया । महेन्द्र राय  पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष करते रहे हैं। स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता   प्रेम चंद मिश्र एवं संचालन प्रदेश महामंत्री  राजीव यादव ने किया । इस मौके पर… जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह,जिलामंत्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, संरक्षक जी आर प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विद्यासागर सिंह, संगठन मंत्री  अखिलेश विश्वकर्मा, आय व्यय निरीक्षक अमिताभ कुमार, उपाध्यक्ष अजित पटेल, विरेन्द्र शर्मा, संयुक्त मंत्री  विनोद राय, आनन्द कुमार, प्रधानाचार्य प्रताप देवानंद सिंह सहित सैंकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे ।इस अवसर पर महेन्द्र राय जी ने शिक्षक की महत्ता पर व्याख्यान दिया।
 इस सभा में प्रेम चंद मिश्र को जनपद का प्रधान संरक्षक , अजित त्रिपाठी को संरक्षक,  विपिन कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ संरक्षक के पद पर सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button