Slide 1
Slide 1
एजुकेशन

गाजीपुर : डॉ. राकेश की पुस्तक समाज शास्त्र, एक संक्षिप्त परिचय का हुआ विमोचन

गाजीपुर। नगर के पीजी कालेज के समाज शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राकेश वर्मा की पुस्तक “समाज शास्त्र : एक संक्षिप्त परिचय” का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया।  विमोचन अवसर पर प्राचार्य प्रो. डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पुस्तक समाज शास्त्र की दृष्टि से बेहद प्रासंगिक और विचारोत्तेजक है। इसमें ग्रामीण संरचना, सामाजिक परिवर्तन और आधुनिक मूल्यों के बीच के द्वंद्व को बहुत ही गहराई से समझने का प्रयास किया गया है। ऐसे शोधपरक कार्य न केवल ज्ञानवर्धन करते हैं बल्कि छात्रों में सामाजिक जागरूकता भी पैदा करते हैं। इस अवसर पर प्राचार्य ने अन्य शिक्षकों से भी संवाद किया और महाविद्यालय में शोध कार्यों को बढ़ावा देने पर बल दिया। इस प्रकाशन को स्थानीय शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है, जो युवा पीढ़ी को समाज की जड़ों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा। डॉ. राकेश वर्मा ने कहा कि पुस्तक में सम सामयिक सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समाज की बदलती संरचना और मूल्यों के ह्रास-उत्थान पर आधारित विस्तृत अध्ययन शामिल है।

   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button