Slide 1
Slide 1
एजुकेशनचंदौली

चंदौली : जीतने की मंशा और हौसला ही सबसे बड़ी ताकत है- डीआरएम

पूर्व मध्य रेल इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का सफल समापन

राजेंद्र प्रकाश
चन्दौली । पूर्व मध्य रेल इंटर कॉलेज, डीडीयू मंडल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का भव्य समापन आज दिनांक 11 दिसंबर 2025 को हुआ। समापन समारोह में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उज्ज्वल आनंद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय बैंड वादन और छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट से हुई। दो दिन में विभिन्न बालक-बालिका वर्ग में 50 से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 50, 100, 200 मीटर दौड़, रिले दौड़, गोला फेंक, ऊँची कूद, बिच्छु दौड़, आलू दौड़ और मिठाई दौड़ जैसी पारंपरिक और मनोरंजक प्रतियोगिताएँ शामिल थीं। 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। कॉलेज चैंपियन सहित प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान मिलाकर कुल 167 पुरस्कार विजेताओं को प्रदान किए गए, जिनमें ग्यारहवीं की छात्रा इंदु कुमारी और ग्यारहवीं के छात्र अनुराग कुमार को कॉलेज चैंपियन घोषित किया गया। 

अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक श्री मीना ने कहा कि “सबसे बड़ी बात है पार्टिसिपेशन  जीतने से भी अधिक महत्वपूर्ण है भाग लेना।” उन्होंने बच्चों को अनुशासन, टीम भावना और निरंतर अभ्यास की प्रेरणा देते हुए कहा कि “जीतने की मंशा और हौसला ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान को नियमित खेल गतिविधियों के लिए उपयोग करने का सुझाव देते हुए कहा कि “यह ग्राउंड बच्चों और शिक्षकों का है, इसका भरपूर इस्तेमाल करिए और हर दिन खेलिए।” इस वार्षिक खेलकूद के सफल आयोजन के लिए उन्होंने आयोजक टीम के साथ विशेष कर खिलाड़ियों को बधाई दी। समापन अवसर पर श्री मीना द्वारा विद्यालय टीम को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु ₹30,000 का सामूहिक पुरस्कार प्रदान किया गया। प्राचार्य शिव कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभिन्न शाखा अधिकारी, शिक्षकगण एवं सेवानिवृत्त अध्यापक, पुरातन छात्र आदि उपस्थित रहे और आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button