Slide 1
Slide 1
क्राइम

बुलंदशहर : पहासू में रिश्तों का कत्ल, शराबी पिता ने डेढ़ साल के बेटे की गला दबाकर की हत्या

मोहित त्यागी, बुलदशहर ।  पहासू थाना क्षेत्र के कस्बा पहासू में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शराबी पिता ने अपने ही डेढ़ वर्ष के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक की मां गांव-गांव जाकर मांग कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती थी। घटना के वक्त मां गांव में खाने के लिए मांगने गई हुई थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पहासू थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक की मां और पड़ोसियों ने बताया कि पिता रोजाना इस तरह की हरकत करता रहता था। यह पूरा मामला पहासू थाने के कस्बा पहासू के पठान टोला नई बस्ती मोहल्ले का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button