Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत साइबर सुरक्षा से छात्र व आमजन को किया जागरूक

गोविंद लाल शर्मा / आजमगढ़। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी और पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र के निर्देशन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं और आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, साइबर बुलिंग के जोखिम और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रमों में लोगों को सतर्क रहने, अज्ञात लिंक/मैसेज से दूरी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय पर देने पर जोर दिया गया। इसी क्रम में थाना कंधरापुर क्षेत्रान्तर्गत सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा संबंधी व्यावहारिक जानकारियां दी गईं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही और सावधानीपूर्ण इस्तेमाल उनके लिए सुरक्षित वातावरण बनाने में मदद करता है। साइबर अपराधों को रोकने के उद्देश्य से आयोजित ये कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माने जा रहे हैं। पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे साइबर मामलों में सतर्कता बरतें और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन 1930 का उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button