Slide 1
Slide 1
क्राइम

गाज़ीपुर : दिलदारनगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

विवेकानंद राय / गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हसन खान उर्फ भुट्टी पुत्र स्वर्गीय सरफराज खान, निवासी ग्राम खजुरी, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर (उम्र 20 वर्ष) तथा गोलू कुमार पुत्र अनिल कुमार सिंह, निवासी ग्राम कारीराम, थाना नुआंव, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार (उम्र करीब 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा हीरो सुपर स्प्लेंडर, टीवीएस अपाचे आरटीआर और टीवीएस एक्सएल मोपेड बरामद हुई। इस मामले में थाना दिलदारनगर में तहत आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 तथा बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त हसन खान उर्फ भुट्टी के विरुद्ध दिलदारनगर थाने में वर्ष 2025 और 2026 के दौरान मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य संबंधित धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह तथा थाना दिलदारनगर की पुलिस टीम शामिल रही। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button