Slide 1
Slide 1
कारोबार

बुलंदशहर में नकली क्रीम की फैक्ट्री पकड़ी, 600 किलो क्रीम नष्ट


मोहित त्यागी / बुलदशहर । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ व जिलाधिकारी बुलंदशहर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग की टीम ने मिलावट रोकने के अभियान के तहत छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मिलावटी क्रीम के दो, वनस्पति का एक, रिफाइंड सोयाबीन तेल का एक और मिलावटी दही का एक, कुल पांच नमूने जांच के लिए लिए। मौके पर घी व रिफाइंड से तैयार करीब 600 किलोग्राम नकली क्रीम मिली, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 8 हजार रुपए बताई जा रही है। क्रीम को अस्वच्छ स्थिति में और मानकों के विपरीत पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। साथ ही क्रीम बनाने के लिए भंडारित 35 टिन वनस्पति और 14 टिन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 24 हजार 600 रुपए है, को सीज कर दिया गया है। जांच में पता चला कि प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस के चल रहा था, जिसे टीम ने तत्काल बंद करा दिया। खाद्य कारोबारी की पहचान राहुल कुमार पुत्र रोहतास सिंह निवासी ग्राम उदयपुर, पोस्ट बनखंडा, थाना बाबूगढ़ छावनी, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। वह बुलंदशहर के ग्राम कुचेसर किला, थाना बीबी नगर क्षेत्र में बिना लाइसेंस के क्रीम बनाने का कारोबार कर रहा था। खाद्य कारोबारी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button