
त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर।भाँवरकोल ब्लॉक स्थित शेरपुर ग्राम पंचायत में लगभग 50000 की आबादी वाले ग्राम पंचायत के समस्त पेंशनर समाज के लिए मात्र एक बड़ौदा यू पी बैंक की शाखा है। बैंक ने अब तक कोई एटीएम ग्राहकों को उपलब्ध कराया गया है जिसके चलते बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।रामबचन राय, गोल्डेज राय, बाला जी राय, मनीष राय इत्यादि ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पहले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एक एटीएम मशीन बैंक के पास लगाई गई थी अब तक उसको प्रारम्भ नही किया जा सका।जिसके चलते धन निकासी केवल बैंक समय पर या 5 किलोमीटर दूर कुंडेसर के एटीएम से ही की जा सकती है।ग्रामीण महिलाओं और बुजुर्गो के लिए आपातकाल की स्थिति में एटीएम की सख्त आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही है।बड़ौदा यू पी बैंक के शाखा प्रबंधक सुभाष झा ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा के उच्चाधिकारियों को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से आवेदन भी किया। अब तक कोई कार्यवाही नही हो रही है।ग्रामीणों की मांग है कि ग्राहकों की सुविधा हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा एक एटीएम मशीन उपलब्ध कराया जाये।




