गाजीपुर:बारिश से मिट्टी के मकान जमींदोज,मलवा से आवागमन बाधित

त्रिलोकी नाथ राय/गाजीपुर।मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत शेरपुर कलां गाँव में मिट्टी के दो मकान जमींदोज हो गये।शनिवार से लगातार रुक रुक कर बारिश हो रही थी। जिसमे पर्वतिया गुप्ता पत्नी भगवान गुप्ता वार्ड नंबर 9 एवं बनवसिया देवी पत्नी राजेंद्र गोंड वार्ड नंबर 7 का मिट्टी का मकान भरभरा का गिर पड़ा। इससे कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि मलवा सड़को पर फैल गया है। जिससे आवागमन बाधित हो गया है। मकान गिरने से दोनो पीड़ितों को दूसरों के घरों में शरण लेनी पड़ रही है। इनके पास एकमात्र यही मिट्टी का मकान ही रहने के लिए था।युवा समाजसेवी अखिलानंद राय ने बताया कि मलवा को हटा कर आवागमन को चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानन्द राय ने मामले को संज्ञान में लेकर मलवा हटाने का प्रयास में अस्थाई तौर पर आवागमन शुरु करवाया गया है। पीड़ितों ने लेखपाल के माध्यम द्वारा शासन से यह गुहार लगाई है।सरकारी आवास मुहैया कराया जाये ताकि राहत मिल सके।




