
आगामी राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की समीक्षा बैठक
ग़ाज़ीपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 30 जनवरी को राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान जो 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जाएगा। इसको लेकर समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित सभी एनएमए,एनएमएस वह सभी चिकित्सा अधीक्षक शामिल हुए। एसीएमओ और जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ रामकुमार ने बताया कि जनपद गाजीपुर में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस बैठक में भारत सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश को लेकर समीक्षा की गई। पूर्व में किए गए कार्य और आगामी कार्यों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडे ने गहनता से समीक्षा किया। सभी लोगों को इस अभियान में पूरे मनोयोग से जुड़ने के निर्देश दिए। कुष्ठ रोग एक संक्रामक रोग है माइक्रोबैक्टेरियम लेपरा नामक जीवाणु से होता है।जो हाथों, पैरों की तंत्रिका त्वचा और ऊपरी श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। यदि कुष्ठ रोग का समय से उपचार न किया जाए तो शारीरिक विकलांगता भी हो सकती है।
बैठक में डॉ जे एन सिंह, एसीएमओ डॉ मनोज कुमार सिंह, एसीएमओ एवं सभी एसीएमओ, उप मुख्य चिकित्साधिकारी , चिकित्सा अधीक्षक के साथ ही कुष्ठ रोग विभाग के श्याम बिहारी, अभय कुमार ,अखिलेश कुमार, रविन्द्र कुमार मिश्रा, गिरीश चंद्र एवं समस्त एनएमए एनएमएस शामिल रहे।




