Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : अधिवक्ता बार हित सर्वोपरि- सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव

प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर। अधिवक्ता एवं बार हित सर्वोपरि। यह उदगार सिविल बार संघ के अध्यक्ष पद प्रत्याशी वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव ने आज एक प्रेस वार्ता में व्यक्त किया हैंlउन्होंने कहा कि अधिवक्ता होने के साथ-साथ वे वरिष्ठ सक्रिय राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी है। इस क्षेत्र में लगभग 40 वर्षों का उनका अनुभव है। यदि हमारे विद्वान अधिवक्ताने मुझे सिविल बार संघ के अध्यक्ष पद का अवसर दिया। जिसका मुझे पूरा उम्मीद है तो मैं अपने राजनीतिक व सामाजिक सम्बन्धों का लाभ व सहयोग बार एवं अधिवक्त हित में लेने का पूरा प्रयास करूंगा। उनका प्रयास होगा कि सिविल बार संघ की पुरानी बिल्डिंगका नया निर्माण हो इसके लिए वे प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को लाने व शिलान्यास कराने का प्रयास करेंगे। अधिवक्ता हित में बार की लाइब्रेरीमें डिजीटल लीगल लाइब्रेरी स्थापित किया जायेगा जिसे अधिवक्त विशेषकर युवा अधिवक्ता लीगल वेबसाइट के द्वारा सुप्रीम कोर्ट सभी हाइकोर्ट एवं ट्रिब्यूनल के फैसले को तत्काल देख सकेगें। आवश्यकतानुसार कोर्ट में पेश भी कर सकेंगे। सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि बार व बेंच के लिए वादकारी हित सर्वोपरी होता है। इस दिशा में उनका प्रयास होगा कि बार व बेंच में सामजस्य रहें। बार हमेशा बेंच को सम्मान करता है। बेंचको भी बार का सम्मान करना सबके लिए हितकर होगा। उन्होंने कहा कि गाजीपुर सिविल बार संघ प्रदेश का प्रतिष्ठित बार है, इसमें पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह, मा० मुख्य न्यायाधीश हाइकोर्ट, मा० राज्यपाल मनोज सिन्हा सहित अनेक विभूति का आगमन हो चुका है। आगे भी इस बार के हित में इस तरह के महानुभाव आते रहे, इसके लिए पूरी कोशिश होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button