Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर: ट्रेलर और ट्रैक्टर की     टक्कर,चालक की मौत,मुवावजे की मांग पर हुआ राजमार्ग जाम

त्रिलोकी नाथ राय

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर शनिवार को रात्रि में सलारपुर चट्टी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक रमेश यादव (33) की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि वह बलिया जिले के कोटवा नारायणपुर का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित लोगों ने शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। सीओ मुहम्मदाबाद चोबसिंह और तहसीलदार महेंद्र बहादुर ने लोगों को समझाया और सरकारी सहायता तथा ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही। तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच में जुट गई है।
सावधानी की कमी- वाहन चलाते समय सावधानी और यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की महत्ता को उजागर किया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button