Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर: जेल अधीक्षक को भेंट की सेवा पथ पुस्तिका

प्रमोद कुमार सिन्हा / गाजीपुर । उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ की ओर से प्रकाशित वार्षिक पुस्तिका ‘सेवा पथ’ जिला कारागार के जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे को भेंट की । इस दौरान समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह के साथ पदाधिकारी शेरशाह और विनीत चौहान मौजूद रहे ।
समिति के पदाधिकारियों ने जेल अधीक्षक को पुस्तिका भेंट करते हुए संस्था की गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत संस्था उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति पिछले 88 वर्षों से निरंतर सेवा कार्यों में जुटी हुई है। समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष प्रकाशित होने वाली ‘सेवा पथ’ पुस्तिका में प्रदेशभर में बंदियों के सुधार, उनके पुनर्वास तथा सामाजिक हितों से जुड़े कार्यों और गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया जाता है। संस्था का उद्देश्य बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ समाज में जागरूकता और सुधार की भावना को बढ़ावा देना है । 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button