Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : शिक्षक व चित्रकार डॉ इफ्तखार खां को डॉ राजकुमार सिंह स्मृति कला सम्मान तो पंकज शर्मा सम्भावना कला रत्न से सम्मानित


कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह की 49 वीं जयंती पर आयोजित हुआ,सम्भावनाएँ – 2026

गाजीपुर। राजकीय सिटी इंटर कालेज के राजदीप सभागार में सम्भावना कला मंच एवं कला सूत्रम द्वारा प्रख्यात चित्रकार, कला गुरु रहे पूर्व संयोजक डॉ. राज कुमार सिंह (स्मृति शेष) की 49 वीं जयंती पर सम्भावनाएँ – 2026 के अन्तर्गत चित्रकला प्रदर्शनी, चतुर्थ कला – लोक कार्यशाला, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित  वरिष्ठ चित्रकार एवं राजकीय सिटी इंटर कालेज बलिया के कला शिक्षक डॉ. इफ्तखार खाँ, विशिष्ट अतिथि साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’, वरिष्ठ कला शिक्षक एवं चित्रकार डॉ. सूर्यनाथ पाण्डेय, जगत नारायण सिंह एवं राहुल सांस्कृत्यायन विद्यालय, गौसपुर के संस्थापक  राम नगीना कुशवाहा द्वारा माँ सरस्वती एवं कला गुरु स्मृतिशेष डाॅ.राजकुमार सिंह  के चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस आयोजन में कला प्रदर्शनी के साथ साथ कला – लोक चित्रकला कार्यशाला भी आयोजित थी। जिसमें राजकीय सिटी इंटर कालेज, एम.जे.आर.पी. पब्लिक स्कूल, राजकीय बा. इंटर कॉलेज, सेंट मेरी कांवेंट स्कूल, डॉ. एम. ए. अंसारी इंटर कॉलेज यूसुफपुर, ग्लोरियस प्वाईंट ददरी घाट, सेंट जाॅन्स स्कूल,राहुल सांस्कृत्यायन मा. विद्यालय गौसपुर, महात्मा गाँधी कशी विद्यापीठ-वाराणसी, छत्रपति साहूजी महाराज वि. वि. कानपुर आदि स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यशाला में वरिष्ठ चित्रकार डॉ. इफ्तखार खाँ, बलिया एवं सेन्ट्रल हिंदू ब्यायज स्कूल, वाराणसी के कला शिक्षक डॉ. आशीष गुप्ता ने इन प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने हेतु एक एक अपना डेमोस्ट्रेशन स्वरूप चित्र बनाया। विचार गोष्ठी में लोगों ने अपने विचार रखे।

‘सम्भावनाएँ – 2026’के सम्मान समारोह में   वरिष्ठ कला शिक्षक एवं चित्रकार डॉ. इफ्तखार खाँ को स्मृति चिह्न  एवं अंग वस्त्रम प्रदान कर ‘डॉ. राज कुमार सिंह स्मृति कला सम्मान’ से सम्मानित किया गया। साथ ही इस वर्ष ललित कला अकादमी, नई दिल्ली से ड्राइंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले हरिबल्लमपुर, गाज़ीपुर के चित्रकार  पंकज शर्मा को ‘सम्भावना कला रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इनके सम्मान में मिले प्रशस्ति पत्र का वाचन सम्भावना कला मंच के सह संयोजक डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने किया। इसके उपरान्त सभी मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्रम् प्रदान कर  सम्मानित किया गया। इस आयोजन के कला प्रदर्शनी में सुधीर सिंह, बृजेश कुमार, विनोद प्रजापति, शिवांशी शर्मा, कृष्ण कुमार पासवान, आदित्य भारद्वाज, सत्यम मौर्य, मनीष कुशवाहा, अवधेश प्रजापति, उत्कर्ष सिंह आदि के चित्रों को प्रदर्शित किया गया। इस आयोजन में साहित्य चेतना समाज के संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी, गरुण टाकीज के संस्थापक संजीव श्रीवास्तव, डॉ. ऋतु श्रीवास्तव, सहजानंद प्रधान, प्रवीण श्रीवास्तव, मनोज सिंह आदि कई कला प्रेमी व बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन विनय तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन सम्भावना कला मंच की अध्यक्ष सीमा सिंह द्वारा किया गया।
              

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button