
गाजीपुर (मुहम्मदाबाद)। भांवरकोल विकास खंड के शेरपुर पीएचसी पर नियमित डॉक्टर की नियुक्ति को लेकर समाजसेवी धनंजय राय द्वारा स्वास्थ्य मंत्री को शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद मंत्री ने जिलाधिकरी गाजीपुर को मामले में संज्ञान लेने के लिए निर्देशित किया था। इसी क्रम में आज चिकित्साधीक्षक गाजीपुर ने एक नियमित एमबीबीएस डॉक्टर प्रिंस कुमार की नियुक्ति कर दी गई। इसकी जानकारी देते हुए समाजसेवी धनंजय राय ने बताया कि गुरुवार को डॉक्टर साहब मुहम्मदाबाद स्वास्थ्य केंद्र में आएंगे और शुक्रवार को शेरपुर पीएचसी पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे। नियमित डॉक्टर की नियुक्ति का समाचार सुनकर ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। ग्रामीण धनंजय राय, स्वास्थ मंत्री, जिलाधिकारी, चिकित्साधीक्षक की प्रशंसा करते हुए साधुवाद दिया। इलाके के लोग इस सार्थक प्रयास की सराहना कर रहे हैं। साथ ही उम्मीद जता रहे हैं कि अब इलाके के लोगों का बेहतर इलाज पीएचसी पर मिलेगा।




