Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : मुकेरीगंज में दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा और भव्य भंडारा आयोजित

गोविंद सिंह/ आजमगढ़ । मुकेरीगंज मोहल्ले में दीपावली के शुभ अवसर पर लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भव्य पंडाल का निर्माण कर उसमें लक्ष्मी जी की विशाल और भव्य मूर्ति स्थापित की गई थी। पूजा कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। लोग पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधि-विधान से पूजा में शामिल हुए और आरती के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशाल भंडारा रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु भंडारे में बढ़-चढ़कर शामिल हुए तथा प्रसाद ग्रहण किया।
पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित करने में मन्तराज यादव, चंदन सोनकर, शिवम पटवा, सत्यम पटवा, अमरनाथ सोनकर, शनि सोनकर सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों के अनुसार, लोगों के उत्साह और आपसी सहयोग से यह कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button