पिकअप और ऑटो की टक्कर में किशोर की मौत

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। जिले के गंभीरपुर के बिंद्राबाजार–मेंहनगर मार्ग पर दशरथगंज मोड़ के पास शुक्रवार शाम को पिकअप और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर में ऑटो सवार 12 वर्षीय किशोर अंश गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद दुघटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल अंश को तुरंत पीएचसी मोहम्मदपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक अंश गंभीरपुर थाना क्षेत्र के पितांबरपुर गांव का निवासी था।सूचना मिलने पर गंभीरपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।




