Slide 1
Slide 1
आजमगढ़राजनीति

आजमगढ़ कांग्रेस ने अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति दिवस मनाया

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष काजी रियाजुल हसन के अध्यक्षता में अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति दिवस मनाया गया और उनके जीवनी पर गोष्ठी सभा आयोजित हुई। गोष्ठी का संचालन करते हुए तेज बहादुर यादव एड० ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और संघर्षों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले में महिला जिला अध्यक्ष शीला भारती, पुर्णमासी प्रजापति, श्यामदेव यादव, रामप्यारे यादव, प्रदीप यादव, बालचंद राम उपाध्यक्ष व गोविन्द शर्मा महासचिव श०कां०कमेटी, देवमुनि राजभर, मंतराज यादव, बृजेश पांडेय, शंभू शास्त्री, सुनिल राजभर,नारायण, आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button