Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशराजनीतिवाराणसी

वाराणसी: रक्षाबंधन के पर्व पर  शहीद विशाल पाण्डेय की बहनों से अजय राय ने बंधवाई राखी

भाईचारे और सम्मान का दिया संदेश

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी। जम्मू-कश्मीर के बडगांम जिले में  काशी के लाल विशाल पाण्डेय शहीद हो गए थे।प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व कांग्रेसजनों ने शहीद के घर पहुंचकर उनकी दोनों बहनों वैष्णवी व वर्तिका से राखी बंधवाकर भाईचारे और सम्मान का संदेश दिया। शहीद के माता पिता से उनका कुशलक्षेम जाने। शहीद विशाल पाण्डेय के पिता विजय शंकर पांडेय ने कहा कि  प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हर वर्ष मेरे बच्चियों से राखी बंधवाने आते है। हम उनका स्नेह प्रेम सदैव अच्छा लगता है। बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ,महानगर उपाध्यक्ष मयंक चौबे लगातार हमारे परिवार के संपर्क में हैं सदैव मेरे परिवार के लिए खड़े रहते है। राखी बंधवाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वतन के खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के वीर सपूत शहीद विशाल पांडेय को हम नमन करते हैं। वे हमारे बीच भले ही न हों, लेकिन उनकी शौर्यता, वीरता से वह आज भी हमारे बीच हैं। उनकी छोटी बहनें अपने आप को अकेला न समझें। उनके भाई की भरपाई नहीं हो सकती पर इतना जरूर विश्वास दिलाते हैं। कांग्रेस पार्टी और मैं व्यक्तिगत रूप से हमेशा शहीद के परिवार के साथ खड़े रहेंगे। सच्चे नायक वही हैं, जो देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दें, और विशाल पाण्डेय ऐसे ही नायक थे।हम कांग्रेसजन हर वर्ष बहनों से राखी बंधवाते हैं। इस मौके पर बहनों से राखी बंधवाने वाले में  प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ,जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ,महानगर उपाध्यक्ष/प्रभारी उत्तरी विधानसभा मयंक चौबे, ओमप्रकाश ओझा ,मनीष मोरोलिया,फसाहत हुसैन बाबू,रोहित दुबे,अनुभव राय ,विनीत चौबे आदि लोग उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button