Slide 1
Slide 1
देवरियाराजनीति

देवरिया : वामपंथी दलों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

असगर अली, ब्यूरो चीफ/ देवरिया। जनपद में राज्यव्यापी आह्वान पर वामपंथी दलों के द्वारा कलेक्टर मुख्यालय पर धरना/ प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल उत्तर प्रदेश को जनाआंदोलन के दमन तथा लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले रोकने के विरोध का ज्ञापन सौंपा ।माकपा के जिला मंत्री जय प्रकाश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के वामपंथी दलों के द्वारा प्रदेश में जायज मांगों को लेकर जनआंदोलन पर किए जा रहे सरकारी दमन पर गहरी चिंता व्यक्त किया है । जिले में किसानों मजदूरों तथा विपक्षी दलों और संगठनों के शांतिपूर्ण सभा प्रदर्शन जुलूस आदि को अनुमति न देना आम बात हो गई है इस संदर्भ में प्रशासन द्वारा भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है ।भाजपा और यहां तक की सांप्रदायिक संगठनों को भी बिना अनुमति प्रशासन उनके कार्यक्रमों को आयोजित करने देता है। विगत दिनों नोएडा में वेतन बढ़ाने 8 घंटे के काम और अन्य कार्य में सुधार की मांग को लेकर आंदोलित मजदूरों के साथ पुलिस ने अलोकतांत्रिक व्यवहार किया है और उनकी जायज मांगों पर विचार करने के बजाय सरकार द्वारा आंदोलन का दमन और बदनाम करने का प्रयास किया गया ।आंदोलन स्वतस्फूर्त और शांतिपूर्ण था जो मजदूरों के जीवन के वास्तविक समस्याओं को संबोधित कर रहा था आपका ध्यान उपरोक्त बातों की तरफ आकर्षित करते हुए अपने प्रदेश में जनता खास तौर पर मेहनत कम के जनवादी और संवैधानिक अधिकारों पर हो रहे हमले को रोकने का अनुरोध करते हैं । प्रदेश में राजनीतिक दलों संगठनों द्वारा जनता की जायज मांगों को लेकर किए जाने वाले शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शनों को रोक न जाए और प्रशासन द्वारा भेदभावपूर्ण व्यवहार ना किया जाए नोएडा एवं अन्य जगहों पर श्रमिकों के वेतन वृद्धि एवं अन्य श्रम कानून को लागू करने के मांगों को लेकर चलाया जा रहे आंदोलन पर दमन बंद कर उनके जायज मांगों को पूरा किया जाए नोएडा में आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए मजदूर तथा मजदूर नेताओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को तत्काल रिया किया जाए और उन पर कायम किए गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं प्रदेश के प्रत्येक जिले में संघटनों तथा विपक्षी दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं को बेवजह गिरफ्तार करना उन पर शांति भंग का मुकदमा करना फर्जी धाराओं में जेल भेजना पुलिस के लिए आम बात हो गई है इसे शक्ति से रोका जाना चाहिए नोएडा मजदूर आंदोलन के संदर्भ में तत्काल सभी श्रमिक संगठनों और सरकार के बीच वार्ता किया जाना चाहिए और मजदूरों की जायज मांगों पर विचार किया जाना चाहिए । इस धरने को राज्य कमेटी सदस्य कामरेड सतीश कुमार साधु शरण चौरसिया, भाकपा के जिला मंत्री विनोद कुमार सिंह, अरविंद कुशवाहा माले के जिला मंत्री शिवाजी राय आदि ने संबोधित किया । इस प्रदर्शन में कामरेड हरिवंद प्रसाद ,रमाशंकर गुप्ता , परमहंस भारती, कमल यादव, चक्रधारी,चंद्रभान, सुशील जी ,प्रेमचंद यादव बालेंद्र मौर्य शिवलोचन चौहान जयप्रकाश सिंह चतुर आनंद ओझा विकास दुबे कलेक्टर शर्मा हरि शरण पासवान आनंद चौरसिया रामनिवास यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button