Slide 1
Slide 1
राजनीति

लखनऊ : बसपा अयोध्या से करेगी विधानसभा चुनाव का शंखनाद

लखनऊ। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी बहुजन समाज पार्टी अपना चुनावी आगाज अयोध्या से करने से जा रही है। 22 और 23 जून को अयोध्या और अकबरपुर में दो बड़ी रेली होगी। बसपा इस रैली से अपने सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूले को धार देगी ही। मुखिया मायावती के सुसाशन को भी जनता के सामने रखेंगी। केंद्रीय और राज्य संगठन ने इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अयोध्या इसलिए भी अहम है क्योंकि रामनगरी वर्षों से हिंदुत्व की राजनीति का केंद्र बिंदु रही है। अयोध्या और अकबरपुर की रैलियों को सफल बनाने के लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इन रैलियों की पूरी कमान बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनथ पाल संभाल रहे हैं।विश्वनाथ पाल के अलावा बसपा के कई कद्दावर नेता भी मंच से जनता को संबोधित करते नजर आएंगे। विश्वनाथ पाल की पकड़़ अयोध्या और अकबरपुर में काफी मजबूत मानी जाती है। पिछले दिनों विश्वनाथ पाल अयोध्या और अंबेडकरनगर जिले में भी काफी सक्रिय रहे थे। यही वजह है कि बसपा ने सियासी रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या और अकबरपुर को पहली जनसभा के लिए चुना है।‌ बसपा इन दो रैलियों से अपने पुराने सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूले को एक बार फिर धार देने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही दलित, पिछड़ा और अल्पसंख़्याल को जोड़ने का भी सन्देश दिया जाएगा।बसपा मुखिया मायावती राज में उनके सुशासन, कानून व्यवस्था और जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र कर बसपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की जाएगी। बसपा को लगता है कि मौजूदा सियासी परिस्थितियों को देखते हुए जनता एक बार फिर बसपा से उम्मीद लगाकर बैठी है। बसपा सूत्रों के मुताबिक इन दो रैलियों के बाद बसपा ने अगले चरण में अन्य जिलों में भी रैलियों की रूपरेखा तैयार कर ली है। इतना ही नहीं जून महीने में ही बसपा कई सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान भी कर सकती है। इसके पीछे की वजह यह है कि घोषित प्रत्याशी को प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button