Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

सर्पदंश से 7 वर्षीय बालक की दु:खद मौत

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में 7 वर्षीय बालिका अन्नया गौड़ की सर्पदंश से मौत हो गई। अन्नया अपने घर के मिट्टी के बरामदे में खेल रही थी, जब एक सांप ने उसे काट लिया। परिजनों ने तत्काल उसे नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के अनुसार, अन्नया के घर का फर्श मिट्टी का था, जिसमें सांप का बिल था। खेलते समय अन्नया बिल के पास पहुंची, तभी सांप ने बाहर निकलकर उसके पैर में काट लिया और वापस बिल में छिप गया। अन्नया ने रोते हुए अपनी मां को यह बात बताई। मां ने पड़ोसियों की मदद से उसे अतरौलिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उधर, ग्रामीणों ने बरामदे में सांप को ढूंढा और सर्पमित्र की सहायता से उसे पकड़ लिया। सपेरे ने बताया कि यह एक जवान नागिन थी। अन्नया अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता सत्यम गौड़ दिल्ली में मजदूरी करते हैं। इस घटना ने पूरे गांव और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मिट्टी के फर्श वाले घरों में सांपों के खतरे को लेकर जागरूकता और सहायता की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button