Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़: ग्राम प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग

बाइक सवार बदमाशों ने की तीन राउंड फायरिंग
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने ग्राम प्रधान प्रकाश यादव (45) पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दागकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना चुनहटा गांव में उनके घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हुई, जब वह बाजार से लौट रहे थे। गोली पेट और पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।घायल प्रधान के भतीजे रंजीत यादव ने बताया कि यह हमला प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते हुआ। उन्होंने बिट्टू यादव, सोनू यादव और मोनू यादव पर इस हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यह घटना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों का हिस्सा मानी जा रही है, क्योंकि इससे पहले सोमवार रात निजामाबाद में ही बाइक सवार बदमाशों ने एक जन सेवा केंद्र संचालक से 84 हजार रुपये लूट लिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button