Slide 1
Slide 1
क्राइम

देवरिया  : पुलिस ने  झपटमारी करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


असगर अली/देवरिया । जनपद पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी  मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृतमु0अ0सं0 -204/2026 धारा 304(2) बीएनएस से सम्बन्धित घटना में सलिप्त वांछित तीन अभियुक्तों राजन यादव पुत्र संजय यादव निवासी ग्राम धनौती थाना भाटपार रानी जनपद देवरिया उम्र करीब 24 वर्ष,संजय कुमार पुत्र भूखल प्रसाद निवासी ग्राम सरया टोला छरौछा थाना खामपार जनपद देवरिया उम्र करीब 23 वर्ष व विशाल कुमार भारती पुत्र मोहन प्रसाद निवासी ग्राम सरया टोला छरौछा थाना खामपार जनपद देवरिया उम्र करीब 22 वर्ष को दिनांक 25.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर सुन्दरपार जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राजन यादव उपरोक्त के पास से एक पिस्टल, 01 जिन्दा कारतूस व झपटमारी के 1150/- रुपये एवं अभियुक्त संजय कुमार के पास से झपटमारी के 1020/- रुपये व 01 मोबाइल फोन रियलमी तथा अभियुक्त विशाल कुमार के पास से झपटमारी के 1480/- रुपये व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल हिरो स्पेलेण्डर बिना नम्बर प्लेट की बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मामला दिनांक 24.08.2026 को थाना बनकटा पर वादी पवन कुमार पुत्र स्व0 ध्रुवदेव ग्राम छितौनी पोस्ट टीकमपार थाना बनकटा जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी दिया था कि  20.08.2026 की शाम को अपनी इलेक्ट्रिक की  दुकान रतसिया मोड़ भाटपार रानी से अपने गाँव जा रहे थे तभी रास्ते में भड़सर नव निर्मित पुल के पास सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों द्वारा झमट्टा मारकर नगदी रुपये व मोबाइल फोन लेकर भाग गये जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-204/ 2026 धारा 304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही थी।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा थाना बनकटा क्षेत्रान्तर्गत झपटमारी की घटना कारित करना स्वीकार किये हैं। गिरफ्तार अभियुक्त विशाल कुमार का आपराधिका इतिहास में मु0अ0सं0-211/24 धारा 115(2),118(1), 191(2),351(3),352 बीएनएस व 3(2)(Va) SC/ST Act, मु0अ0सं0-18/25 धारा 115(2), 351(3),352 बीएनएस थाना खामपार जनपद देवरिया एवं मु0अ0सं0-204/ 2026 धारा 304(2), 317(2), 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बनकटा जनपद देवरिया।
अभियुक्त संजय कुमार का आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0-211/24 धारा 115(2),118(1),191(2),351(3),352 बीएनएस व 3(2)(Va) SC/ST Act थाना खामपार जनपद देवरिया एवं
मु0अ0सं0-204/2026 धारा 304(2), 317(2), 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बनकटा जनपद देवरिया अभियुक्त राजन यादव का आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0-86/25  धारा 115(2),351(3) ,352 बीएनएस थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया एवं मु0अ0सं0-77/21  धारा 147,323,504 भादवि,मु0अ0सं0-145/ 25 धारा 351(3),352 थाना खामपार जनपद देवरिया एवं मु0अ0सं0-204/ 2026 धारा 304(2), 317(2), 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बनकटा जनपद देवरिया  है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य, उ0नि0 आलोक रंजन सिंह, हे0का0 विरेन्द्र यादव,हे0का0 विश्राम चौहान, हे0का0 राजेश वर्मा एवं का0 शिवम सिंह थाना बनकटा जनपद देवरिया शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button